By- Dr. Kailash Dwivedi 'Naturopath'
(समान्य विज्ञान प्रश्नपत्र -डिजिटल बुक गूगल प्ले स्टोर से खरीदें निम्न लिंक पर क्लिक करें ) https://play.google.com/store/ books/details?id=IPWSDwAAQBAJ
वायुमंडल में जब पानी की बूंदें और बर्फ के छोटे छोटे टुकड़े
एक दूसरे के साथ मिश्रित हो जाते हैं, तब बादलों का निर्माण होता है।
इनका घनत्व एवं आयतन बहुत ज्यादा होता है। सौर वर्णक्रम (solar spectrum) के दिखाई देने वाले हिस्से में पाए जाने के कारण ये आसानी से
दिख जाते हैं एवं अंतरिक्ष की तरफ रौशनी प्रतिबिंबित करते हैं जिससे धरती ठंडा रहता
है।
जब हवा नम होती है एवं उसके अंदर जलवाष्प मौजूद होते हैं,
तब बादलों का निर्माण होता है। यदि हवा गर्म है तो उसमें अधिक
मात्रा में जलवाष्प पाया जाता है।
जब हवा में मौजूद नमी थोड़ी ठंडी हो जाती है,
तब जलवाष्प और बर्फ एक साथ मिलकर बादल बन जाते हैं और बारिश,
बर्फ़बारी, ओलों की वर्षा, शिलावृष्टि आदि के रूप में पृथ्वी पर गिरते हैं।
बादल के तीन प्रमुख प्रकार होते हैं— सिरस, क्युमुलस और स्ट्रेटस। इन नामों को बादलों की प्रकृति और आकार के आधार पर रखा गया
है। बहुत बार बादल मिलेजुले आकार-प्रकार के भी होते हैं। ऐसे बादलों को मिलेजुले नामों
से जाना जाता है। इन प्रकारों के विषय में ठीक से जानने के लिए उन के दस नाम रखे गए
हैं। ये सब नाम लैटिन भाषा में हैं।
ऊँचाई पर उड़ने वाले सबसे सामान्य बादल सिरस कहलाते हैं। सिरस
का अर्थ है गोलाकार। इन्हें लगभग रोज़ आसमान में देखा जा सकता है। ये बादल हल्के और
फुसफुसे होते हैं। ये बर्फ के कणों से बने होते हैं। यहाँ तक कि गर्मी के मौसम में
दिखने वाले बादलों में भी बर्फ के कण होते हैं क्यों कि उतनी ऊँचाई पर काफ़ी सर्दी
होती है।
क्युमुलस का अर्थ है ढेर। अपने नाम के अनुरूप ये बादल रूई के
ढेर की तरह दिखाई देते हैं। कभी कभी ये गहरे रंग के होते हैं तब इनमें से पानी या ओलों
की वर्षा हो सकती है। ऐसे बादलों को क्युमुलोनिंबस कहते हैं। क्युमुलोनिंबस बादल एवरेस्ट
पर्वत से दुगुने ऊँचे हो सकते हैं और अकसर उनमें आधा करोड़ टन से ज्यादा पानी होता
है। लैटिन भाषा में क्युमुलोनिंबस का अर्थ है पानी से भरा हुआ बादल।
बादलों में संघनन के कारण बूँदें बनती हैं। ऐसा तब होता है जब
गरम हवा ऊपर उठती है और ठंडी हो जाती है। बादलों को देखकर मौसम की भविष्यवाणी की जा
सकती है।
स्ट्रेटस
का अर्थ है फैला हुआ। अपने नाम के अनुरूप ये बादल काफ़ी नीचे होते है और पूरे आकाश
को घेर लेते है। जब ऐसे बादल वर्षा करते हैं तो उन्हें निंबोस्ट्रेटस कहते हैं।